पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचते ही 'बौरा' गए शोएब अख्तर, सोशल मीडिया पर मचा रहे हैं 'हुड़दंग' - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 7, 2022

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचते ही 'बौरा' गए शोएब अख्तर, सोशल मीडिया पर मचा रहे हैं 'हुड़दंग'

नई दिल्ली: आईसीसी 2022 के सुपर-12 राउंड में कई सारे उलटफेर देखने को मिला। इसके कारण ही पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदला और कई ऐसी टीमें जो टॉप पर रहकर भी सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी। वहीं कुछ टीम ऐसी भी रही जो बाहर होते-होते भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना गई। पाकिस्तान उन्हीं में से एक टीम है। पाकिस्तानी टीम साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के मैच के नतीजे पर निर्भर थी। नीदरलैंड ने मैच जीता और पाकिस्तान को एक मौका मिला गया। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचते ही देश के पूर्व क्रिकेटर काफी खुश हैं। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और सोशल मीडिया पर अपने अजीबो गरीब पोस्ट से हुड़दंग मचाए हुए हैं। वहीं कुछ क्रिकेटर लाइव टीवी में चर्चा के दौरान नाचने लगते हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी ऐसी खुशी है जैसे की वह टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी हो। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज भी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने से काफी खुश हैं। शोएब ने साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के मैच के बाद से ही वह एक के बाद एक ट्वीट करने में लगे रहे। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है जिसमें वसीम अकरम, मिस्बाह उल हक, शोएब मलिक और वकार युनूस जैसे पूर्व क्रिकेट एक टीवी शो में बैठे हुए हैं और एंकर के साथ अंग्रेजी गाने पर डांस कर रहे हैं। क्या था मैच का समीकरण टी20 विश्व कप 2022 में साउथ अफ्रीका टीम पांच अंकों के साथ नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी थी। इस मैच में नीदरलैंड को साउथ अफ्रीका अगर हरा देती तो वह उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाता। क्योंकि उसके सात अंक हो जाते। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में चार-चार अंक के साथ एक दूसरे से भिड़ रही पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास मौका बन गया कि वह सेमीफाइनल का टिकट हासिल करें, जिसमें पाकिस्तान ने बाजी मारी और बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में 6 अंकों के साथ प्रवेश किया। इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम जिसे सेमीफाइनल के फेवरेट माना जा रहा था वह भारत और पाकिस्तान के बाद तीसरे नंबर पर रही।


from https://ift.tt/TzbyLUR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages