धरती को बचाने के लिए मिस्र में COP27 की बैठक शुरू, संयुक्त राष्ट्र ने दिए डराने वाले आंकड़े - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 7, 2022

धरती को बचाने के लिए मिस्र में COP27 की बैठक शुरू, संयुक्त राष्ट्र ने दिए डराने वाले आंकड़े

शर्म अल-शेख: विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने रविवार को आगाह किया कि पृथ्वी पर गर्मी और समुद्री जलस्तर में वृद्धि बदतर रूप अख्तियार करती जा रही है और ऐसा पहले की तुलना में काफी अधिक तेजी से हो रहा है। दुनियाभर के नेता मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जलवायु वार्ता के लिए जुटने लगे हैं, जिसके बीच संगठन ने यह चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, “ताजा वैश्विक जलवायु स्थिति रिपोर्ट जलवायु अव्यवस्था का लेखा-जोखा है। हमें महत्वाकांक्षी और विश्वसनीय जलवायु कार्रवाई के जरिए इस संकट का हल निकालना चाहिए।” संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी डब्लूएमओ ने अपनी वार्षिक जलवायु स्थिति रिपोर्ट में कहा है कि 1990 के दशक की तुलना में पिछले एक दशक में समुद्री स्तर में दोगुनी वृद्धि हुई है और जनवरी 2020 के बाद से इसमें और इजाफा हुआ है। यह दशक शुरू होने के बाद से, समुद्री स्तर सालाना 5 मिलीमीटर (.2 इंच) की दर से बढ़ रहा है, जबकि 1990 के दशक में यह दर 2.1 मिलीमीटर (.08 इंच) थी। तेजी से पिघल रही बस डब्लूएमओ ने एक रिपोर्ट में कहा है कि रिकॉर्ड के अनुसार पिछले आठ साल सबसे गर्म रहे हैं। डब्ल्यूएमओ के प्रमुख पेटेरी तालस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, “(बर्फ) पिघलने और समुद्र का जल स्तर बढ़ने के मामले में काफी कुछ हाथ से निकल चुका है। अभी तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं।” उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर गर्मी और समुद्री जलस्तर में वृद्धि बदतर रूप अख्तियार करती जा रही है और ऐसा पहले की तुलना में काफी अधिक तेजी से हो रहा है। दो हफ्ते तक चलेगी बैठक शर्म अल शेख के लाल सागर रिसॉर्ट में COP27 के शिखर सम्मेलन में विश्व भर के 120 से अधिक नेताओं का आना अभी बाकी है। दो सप्ताह तक होने वाली इस बैठक में देशों के बीच जलवायु कार्रवाई पर बातचीत होगी। COP27 के अध्यक्ष मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने सभी नेताओं से आग्रह किया है कि रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण से खाद्य और ऊर्जा संकटों को पर कार्रवाई के रास्ते में न आने दें।


from https://ift.tt/Yaf502A

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages