6 राज्‍यों की 7 विधानसभा सीटों में क‍िसने क्‍या खोया क्‍या पाया? जानिए पूरा हिसाब-किताब - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 7, 2022

6 राज्‍यों की 7 विधानसभा सीटों में क‍िसने क्‍या खोया क्‍या पाया? जानिए पूरा हिसाब-किताब

नई दिल्ली: बीजेपी ने 6 राज्यों में 7 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में चार पर जीत दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने एक-एक सीट जीती है। उपचुनाव के नतीजे रविवार को घोषित किये गए और बीजेपी ने तीन सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। बीजेपी ने कहा कि 3 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर है क्योंकि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ, ओडिशा में धामनगर और बिहार में गोपालगंज सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। तीनों सीट पर पार्टी के विधायकों का निधन हो जाने के बाद हुए उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। बीजेपी ने तीनों जगह पार्टी के दिवंगत विधायकों के परिजन को टिकट दिया। आइये जानते हैं किस सीट पर किस प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया। यूपी उपचुनाव : गोला गोकर्णनाथ में बीजेपी ने 34 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अमन गिरि ने 34 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कर ली है। यह सीट अमन के पिता अरविंद गिरि के निधन के कारण रिक्त हुई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गिरि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के विनय तिवारी को करीब 34,298 मतों से पराजित किया। गिरि को कुल 1,24,810 वोट मिले। वहीं, तिवारी को 90,512 मत प्राप्त हुए। उपचुनाव जीतने के बाद अमन गिरि ने कहा कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करेंगे और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने गोला गोकर्णनाथ को ‘छोटी काशी’ के रूप में विकसित करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। लिहाजा मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच ही माना जा रहा था। इससे पहले, मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई। हरियाणा उपचुनाव : भजनलाल परिवार का आदमपुर सीट पर दबदबा बरकरारभाजपा के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई ने रविवार को आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को हराकर परिवार का गढ़ बरकरार रखा। भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई के विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद संबंधित सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे चुनावी मुकाबले में भव्य ने जयप्रकाश को 15,740 मतों के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन ऐप के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार को 67,492 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 51,752 वोट मिले। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार कुरड़ा राम नंबरदार को 5,248 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के सतेंद्र सिंह को 3,420 वोट मिले। दोनों ने अपनी जमानत खो दी क्योंकि वे डाले गए वोटों का छठा हिस्सा हासिल करने में विफल रहे। कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद किया। बिहार उपचुनाव : RJD ने मोकामा, BJP ने गोपालगंज सीट बरकरार रखी बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए मुकाबला बराबरी का रहा क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को क्रमश: मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों को बरकरार रखा। इस साल अगस्त में हुई राजनीतिक उथल-पुथल में राजद नीत महागठबंधन के सत्ता में आने और भाजपा के बाहर होने के बाद से उपचुनाव दोनों का पहला शक्ति-प्रदर्शन था। राजद का मोकामा में जीत का अंतर इस बार घट गया, वहीं पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के गृह जिले गोपालगंज में उसे भाजपा से शिकस्त मिली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि गोपालगंज का परिणाम दिखाता है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को नकार दिया गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) भी शामिल है। जायसवाल ने कहा, ‘मोकामा में हमने तीन दशकों में पहली बार चुनाव लड़ा, लेकिन हमारी उम्मीदवार ने पिछले चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवारों से बेहतर प्रदर्शन किया।’ मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह (राजद) को अयोग्य करार दिए जाने और गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह (भाजपा) के निधन के कारण दोनों सीट पर उपचुनाव कराया गया। पिछले विधायकों की पत्नियों ने दोनों सीट पर अपनी-अपनी पार्टियों के लिए जीत हासिल की है। अनंत कुमार सिंह की पत्नी नीलम देवी ने 16,000 से अधिक मतों के अंतर से मोकामा सीट जीत ली। भाजपा ने सोनम देवी को मैदान में उतारा, जिन्हें दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार के दोनों गुटों से समर्थन मिला। पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस पहले से ही राजग में हैं और उनकी पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी को घेरने के लिए हर संभव प्रयास किए। सूरजभान सिंह पूर्व में मोकामा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने भी भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था। गोपालगंज में, राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता 2,000 से कम मतों से हार गए। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मिलकर जीत के अंतर से दस गुना वोट हासिल किया।
विधानसभा सीट किस पार्टी का कौन प्रत्याशी जीत
मोकामा (बिहार) महागठबंध: नीलम देवी (अनंत सिंह की पत्नी), BJP: सोनम देवी नीलम देवी, RJD
गोपालगंज (बिहार) महागठबंधन: मोहन प्रसाद गुप्ता, BJP: कुसुम देवी कुसुम देवी, BJP
आदमपुर (हरियाणा) BJP: भव्य बिश्नोई (कुलदीप बिश्नोई के बेटे ), कांग्रेसः जयप्रकाश, इनेलोः कुरड़ाराम नंबरदार, आप: सतेंद्र सिंह भव्य बिश्नोई,BJP
गोला गोकर्णनाथ (यूपी) BJP: अमन गिरि, समाजवादी पार्टी: विनय तिवारी अमन गिरी, BJP
अंधेर ईस्ट (महाराष्ट्र) शिवसेना (उद्धव): रुतुजा लटके Vs निर्दलीय, (नोट: शिंदे गुट, BJP ने प्रत्याशी नहीं उतारे) रुतुजा लटके, शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
मुनुगोड़े (तेलंगाना) BJP:राजगोपाल रेड्डी, कांग्रेस: पलवई श्रावंती, TRS:प्रभाकर रेड्डी प्रभाकर रेड्डी, टीआरएस
धामनगर (ओडिशा) BJP: सूर्यबंशी सूरज, बीजू जनता दल (BJD): अबंती दास, कांग्रेस: बाबा हरेकृष्‍णा सेठ सूर्यबंशी सूरज, बीजेपी
महाराष्ट्र उपचुनाव: ऋतुजा लटके ने अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट जीती मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को जीत हासिल की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लटके को 66 हजार से अधिक मत मिले जबकि नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) विकल्प के पक्ष में 12,806 वोट पड़े हैं। नोटा मतदाताओं को चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान न करने का विकल्प देता है। लटके को कुल 86,570 मतों से 66,530 मत प्राप्त हुए। लटके और छह निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। छह निर्दलीय उम्मीदवारों में राजेश त्रिपाठी को 1,571 वोट, नीना खेडेकर को 1,531, बाला नादर को 1,515, फरहाना सईद को 1,093, मनोज नायक को 900, जबकि मिलिंद कांबले को 624 वोट मिले। इस साल मई में शिवसेना विधायक एवं ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था जिसके लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उपचुनाव की दौड़ से अपने उम्मीदवार को हटाए जाने के बाद से यह महज औपचारिकता भर रह गया था। तेलंगाना उपचुनाव: TRS ने मुनूगोड़े विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज की हैदराबाद, तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने रविवार को मुनूगोड़े विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को 10 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार विजयी उम्मीदवार को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा गया। राज्य के मंत्री एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे के. टी. रामाराव ने ट्वीट किया, ‘टीआरएस पार्टी और मुख्यमंत्री चंद्रशेखर के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने के लिए मुनूगोड़े के लोगों को धन्यवाद। वादे के अनुसार हम इस निर्वाचन क्षेत्र में लंबित कार्यों की शीघ्र प्रगति की दिशा में काम करेंगे।’ अगस्त में कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। ओडिशा उपचुनाव : धामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) को हराकर भाजपा ओडिशा के भद्रक जिले में अपनी धामनगर विधानसभा सीट बरकरार रखने में सफल रही। उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने 9,881 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सूरज को 80,351 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेडी उम्मीदवार अबंती दास को 70,470 वोट मिले। बीजद के बागी उम्मीदवार राजेंद्र दास को 8,153 वोट मिले। कांग्रेस चौथे स्थान पर रही, उसके उम्मीदवार बाबा हरेकृष्ण सेठी को केवल 3,561 वोट मिले। उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को 252 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था, जहां 68.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। पिछले उपचुनाव में ब्रजराजनगर में तीसरे स्थान पर खिसकी भाजपा ने इस बार एकजुट होकर उपचुनाव लड़ा।


from https://ift.tt/jZ5K2yl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages