मुंबईनरीमन पॉइंट में उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब व्यस्त सड़क के बीचोबीच ट्रैफिक डिवाइडर पर एक कपल को अश्लील हरकत करते हुए स्पॉट किया गया। इस कपल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी युगल मूल रूप से रूस के नागरिक हैं और सड़क पर खुलेआम अश्लील हरकत करते उनका विडियो वायरल हो गया था। घटना गुरुवार की है।
वायरल विडियो की जांच कर दोनों लोगों को जोन-1 पुलिस ने गोवा से हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। माना जा रहा कि स्वभाव से दोनों फक्कड़ जिंदगी जीने वाले सोच के आजाद ख्याल इंसान हैं।
from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2xVGLC5

No comments:
Post a Comment