नई दिल्ली: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुंबई के कारोबारी के कहने पर महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में सवाल पूछे। इसके लिए उन्हें तोहफे मिले। बीजेपी सांसद ने दावा किया है कि इस बारे में उनके पास सबूत भी हैं। ये एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई ने दिए हैं। निशिकांत दुबे ने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि महुआ मोइत्रा ने संसद में कुल 61 सवाल पूछे। इनमें से करीब 50 सवाल सुरक्षा से जुड़े थे। ऐसा जानबूझकर किया गया। यह मामला संसद में पैसे के बदले सवाल पूछने से जुड़े 12 दिसंबर 2005 के प्रकरण की याद दिलाता है। इसे 'कैश फॉर क्वेरी' के नाम से जाना जाता है। इस प्रकरण में 11 सांसदों को अपनी सदस्यता से हाथ धोना पड़ा था। दुबे ने स्पीकर को शिकायत में लिखा है कि सदन के दौरान महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय ने हमेशा कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश की। इसका एक ही मकसद था। जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने से रोका जा सके। उनके पास सबूत हैं कि सवाल के बदले पैसे और उपहार लिए गए हैा। महुआ बेनकाब हो चुकी हैं।
from https://ift.tt/GxANwat
No comments:
Post a Comment