खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, राजस्व विभाग की टीम को डंपर से कुचलने की कोशिश, सपा नेता पर आरोप - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 16, 2023

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, राजस्व विभाग की टीम को डंपर से कुचलने की कोशिश, सपा नेता पर आरोप

कानपुरः यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। कानपुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बीते शनिवार रात मिट्टी खनन की सूचना पर कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि खनन माफियाओं ने कानूनगो को डंपर और स्कार्पियो से कुचलने की कोशिश की। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि किस तरह से डंपर-जेसीबी चालकों से कह रहा कि चढ़ा दो। किसी तरह से टीम ने भागकर जान बचाई। कानूनगो की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता पूर्व जिलापंचायत सदस्य समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित महाराजपुर गांव में रहने वाले सपा नेता और राजेंद्र पासवान लंबे समय से मिट्टी खनन का काम कर रहे थे। राजस्व विभाग की टीम को मिट्टी खनन की लगातार सूचनाएं मिल रहीं थीं। बीते शनिवार देररात महाराजपुर गांव में मिट्टी खनन का काम कर चल रहा था।भागकर बचाई जानराजस्व विभाग की टीम का आरोप है कि खनन माफियाओं ने उनके साथ गाली-गलौच की। इसके साथ ही मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। खनन माफिया राजेंद्र पासवान ने डंपर और स्कार्पियो से कुचनले के लिए कहा। राजेंद्र पासवान के साथियों ने डंपर से कानूनगो शिवकिशोर तिवारी को कुचलने की कोशिश की। किसी तरह से राजस्व विभाग की टीम ने भागकर जान बचाई। इसके बाद घटना की सूचना महाराजपुर पुलिस को दी। डंपर-जेसीबी बरामदमहाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची, तो खनन माफिया और उसके साथी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटना स्थल से दो डंपर और एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर राजेंद्र पासवान, रमेश, सूरज, रवि को अरेस्ट किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।गंभीर धाराओं में केस दर्जकानूनगो की तहरीर पर महाराजपुर पुलिस ने राजेंद्र पासवान समेत चारो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। जिसमें राजेंद्र पासवान का पुराना आराधिक इतिहास भी है। पुलिस चारो आरोपियों पर आईपीसी की धारा 332, 353, 147, 504, 307 और खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


from https://ift.tt/36u2FTd

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages