मिर्जापुर में चुनार से चोपन जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव हुआ - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 7, 2023

मिर्जापुर में चुनार से चोपन जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव हुआ

मुकेश पाण्डेय, मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चुनार से चोपन की तरफ जा रही मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी डिरेल होने के बाद चुनार-चोपन रेल मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। मालगाड़ी डिरेल होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेलवे के आलाधिकारी पहुंच गए, जहां पर तेजी के साथ लाइन शुरू कराने के लिए काम किया जा रहा है। मालगाड़ी के तीन बोगी पटरी से उतरे हैं। मालगाड़ी डिरेल होने के बाद चुनार-चोपन रेल मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। जिसके बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हालांकि, चोपन मार्ग होने की वजह से दिल्ली- हावड़ा मेन लाइन प्रभावित नहीं हुई है।

चुनार यार्ड लाइन से चोपन जा रही थी मालगाड़ी

मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन के यार्ड लाइन छह से शुक्रवार को मालगाड़ी डीआर-9 चोपन के लिए जा रही थी। इस दौरान 6 बजकर 25 मिनट पर पिलर संख्या 632/32 के पास मालगाड़ी के बोगी नंबर 26, 27 और 28 पटरी से उतर गई। घटना की जानकारी तत्काल ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन डिरेल होने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही एडीईएन अभिषेक तोमर, एसएस मेजर सिन्हा, एएसटी मिर्जापुर राकेश पंडोले, आरपीएफ प्रभारी मो. सालिक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे के कर्मचारियों की ओर से रेललाइन पर आवागमन शुरू कराने के लिए तेजी के साथ काम किया जा रहा है। ट्रेन डिरेल होने के बाद मुरी एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस प्रभावित हुई है। जम्मू तवी- संबलपुर एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन चुनार- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गोंदिया जाएगी। वहीं, प्रयागराज- चोपन एक्सप्रेस प्रयागराज से चलकर मिर्जापुर तक ही जाएगी।

तेजी से किया जा रहा है मरम्मत का काम

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि एक खाली मालगाड़ी चुनार से चोपन की तरफ जा रही थी, जो डिरेल हुई है। दिल्ली- हावड़ा मेन लाइन क्लियर है। सबसे पहला काम रेल लाइन के रेस्टोरेशन (मरम्मत) का है। फिलहाल रेलवे लाइन से बोगी हटाकर आवागमन शुरू करना मुख्य उद्देश्य है। तीन बोगी पटरी से उतरी है। रेस्ट्रोरेशन होने के बाद ट्रेन के डीरेल होने के कारणों की जांच की जाएगी।


from https://ift.tt/g19EPeK

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages