पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भगवंत मान को 'तू' कहा, आप विधायक भड़के, CM ने क्‍या कहा? - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 21, 2023

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भगवंत मान को 'तू' कहा, आप विधायक भड़के, CM ने क्‍या कहा?

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को ‘आप’ के लिए ‘तू’ कहकर संबोधित किया। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान मान, बाजवा की टिप्पणी का जवाब दे रहे थे। जिन्होंने कहा कि एक ‘आप’ विधायक ने आरोप लगाया था कि एक ‘आप’ नेता के कुछ रिश्तेदार नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल हैं। मान ने बाजवा से कहा कि किसी राजनीतिक दल के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं और ऐसा उनकी पार्टी कांग्रेस में भी होता है।यह बहस तब शुरू हुई जब भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की ओर से बाजवा के खिलाफ लगाए गए कुछ पुराने आरोपों की ओर संकेत किया। इसके बाद बाजवा ने मान को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ बाजवा की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। मान ने बाजवा से कहा क‍ि तू’ (अभद्र टिप्पणी) से आपका क्या मतलब है।मान ने आगे बाजवा की ओर इशारा करते हुए कहा क‍ि उनके अहंकार को देखो। इसके बाद सत्ता पक्ष और कांग्रेस के कुछ सदस्यों के बीच आसन के सामने गरमागरम बहस हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से सदन में मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर विधासभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। बाद में शुक्रवार को सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। यह पंजाब विधानसभा का पहला ‘पेपरलेस’ सत्र था।


from https://ift.tt/3GV208k

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages