सिक्किम में आई भयंकर बाढ़ के बाद टेंशन में केंद्र, हिमनद झीलों के खतरे का पता लगाने की प्लानिंग तेज - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 23, 2023

सिक्किम में आई भयंकर बाढ़ के बाद टेंशन में केंद्र, हिमनद झीलों के खतरे का पता लगाने की प्लानिंग तेज

नई दिल्ली: केंद्र राज्यों के सहयोग से जमीनी सर्वेक्षण के जरिए देश में सभी हिमनद झीलों की संवेदनशीलता का फिर से सर्वे और मूल्यांकन करेगा। साथ ही संभावित बाढ़ (जीएलओएफ) के बारे में जानकारी का प्रसार करने के लिए एक निगरानी प्रणाली स्थापित करेगा। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह निर्णय इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के कारण सिक्किम के ल्होनक झील में उफान से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लिया गया है। बाढ़ के परिणामस्वरूप कम से कम 60 लोगों की मौतें हुईं और व्यापक क्षति भी हुई। इसके कारण चुंगथांग बांध भी नष्ट हो गया, जिसे तीस्ता-3 बांध के रूप में भी जाना जाता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के एक सूत्र ने कहा, 'देश में हिमनद झीलों की संवेदनशीलता का एक व्यापक मूल्यांकन आवश्यक है। इन झीलों के बारे में हमारी वर्तमान समझ मुख्य रूप से 'रिमोट सेंसिंग' (सुदूर संवेदन) पर आधारित है। अब हम सभी हिमनद झीलों का जमीनी मूल्यांकन करने की योजना बना रहे हैं। इस अभ्यास के बिना इनके संभावित जोखिम का निर्धारण नहीं किया जा सकता है।' हिमनद झीलें, ग्लेशियर के पिघलने और उसके निकट इस पानी के जमा होने से बनती हैं। हिमनद झील बाढ़ तब आती है, जब ग्लेशियर के पिघलने से अचानक पानी उस झील से बाहर आता है। इसके परिणामस्वरूप निचले इलाके में अचानक बाढ़ आ जाती है। यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों और पर्यावरण, दोनों के लिए बेहद विनाशकारी और खतरनाक हो सकती है। सूत्र ने कहा कि चूंकि हिमनद झीलें दूरदराज और ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित हैं, ऐसे में जमीनी सर्वेक्षण करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। इसलिए इस कार्य में विशेषज्ञ दल की सहायता ली जाएगी।


from https://ift.tt/DESNxfA

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages