श्राद्ध पक्ष वाले ट्वीट पर शिवराज के बेटे का इमोशनल पोस्‍ट, कांग्रेस ने दिया जवाब - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 11, 2023

श्राद्ध पक्ष वाले ट्वीट पर शिवराज के बेटे का इमोशनल पोस्‍ट, कांग्रेस ने दिया जवाब

भोपाल: सियासी समर में मध्‍य प्रदेश में आरोप-प्रत्‍यारोप शुरू हो गए हैं। मुख्‍यमंत्री को लेकर की गई एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर उनके बेटे कार्तिकेय ने आपत्ति जताई है। कार्तिकेय ने इसको लेकर पलटवार करते हुए ट्वीट कर लिखा- समझ नहीं आ रहा आप पर दया करूं या गुस्‍सा? आखिर मेरे जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप कर रहे हैं। मुझे तरस आ रहा है। वहीं, कांग्रेस ने ट्वीट कर जवाब भी दिया।

क्‍या है पूरा मामला-

दरअसल, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर एक पोस्‍ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें लिखा, मामा का श्राद्ध! साथ ही सीएम शिवराज सिंह का फोटो लगाकर नीचे लिखा कि श्राद्ध में ने दिया शिवराज मामा को टिकट। इस पोस्‍ट के सामने आने के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय ने आपत्ति जताते हुए पलटवार किया। कार्तिकेय ने लिखा- समझ नहीं आ रहा कि आप पर दया करूं या गुस्‍सा? गुस्‍से में तो हूं, आखिर मेरे जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप कर रहे हैं। मुझे तरस भी आप लोगों पर आता है कि कितना नीचे कांग्रेसी आज गिर चुकें हैं। क्‍या आपको लगता है कि इसके लिए ईश्‍वर आपको माफ करेगा? चुनाव तो चार दिन के हैं, ऐसी घटिया हरकत के बाद क्‍या आप लोग अपने बच्‍चों से आंख मिला पाएंगे?

कांग्रेस ने दिया जवाब-

इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने कार्तिकेय के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा- कार्तिकेय जी आपके पिताजी को ईश्‍वर दीर्घायु दे। यह ट्वीट कांग्रेस ने नहीं किया है, भाजपा में आपके पापा के दुश्‍मनों ने किया है। कांग्रेस का विरोध शिवराज जी की जनविरोधी नीतियों से है, व्‍यक्ति से नहीं।


from https://ift.tt/twskcWn

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages