आइसक्रीम लेने जा रही गर्भवती महिला की मौत, रातभर शव के पास बैठा रहा 4 साल का बेटा, महाराष्‍ट्र में कुदरत का ये कैसा कहर - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 20, 2023

आइसक्रीम लेने जा रही गर्भवती महिला की मौत, रातभर शव के पास बैठा रहा 4 साल का बेटा, महाराष्‍ट्र में कुदरत का ये कैसा कहर

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज‍िले में बड़ी घटना सामने आई है। चंद्रपुर में आइसक्रीम लेने के लिए चार साल के अपने बेटे के साथ घर से निकली एक गर्भवती महिला गुरुवार सुबह एक नदी पर बने पुल के पास मृत पाई गई। इस दौरान उसका बेटा रातभर शव के पास बैठा रहा। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। पुल‍िस का कहना है क‍ि मौत की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्रसिंह परदेसी ने कहा कि सुषमा काकड़े अपने बेटे दुर्वंश के साथ बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बल्लारपुर में टीचर्स कॉलोनी स्थित अपने घर से निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। एसपी ने कहा कि महिला के पति पवन कुमार काकड़े एक बैंक कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि पवन और उनके अन्य रिश्तेदारों ने कुछ समय तक सुषमा की तलाश की और फिर बल्लारपुर थाने से संपर्क किया। शव के पास बैठा रहा बेटा उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पवन कुमार और उनके परिजनों को सूचना दी कि सुषमा का शव राजुरा-बल्लारपुर रोड पर वर्धा नदी पर बने पुल के पास है। जब पुलिस की एक टीम गुरुवार सुबह चार बजे मौके पर पहुंची, तो दुर्वंश शव के पास बैठा मिला।मामले की जांच कर रही पुल‍िस परदेसी ने कहा क‍ि प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि वह बुधवार देर रात पुल से कीचड़ भरे इलाके में गिर गई। हालांकि, मौत की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।


from https://ift.tt/lLKe4cW

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages