बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, अब तक चार की मौत, 100 से अधिक घायल - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, October 12, 2023

बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, अब तक चार की मौत, 100 से अधिक घायल

बक्सर: नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से असम के कामाख्या तक जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 5 डिब्बे बुधवार को बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे रात करीब नौ बजकर 35 मिनट पर बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद आस-पास के स्थानीय लोग डिब्बों से लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

बुधवार रात 9.35 बजे बेपटरी हुई ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात 9.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

अब तक चार की मौत

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल के अनुसार, 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहा हैं। 4 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों में 20 की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया है। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआर की टीम पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया के इस दुर्घटना की खबर के बाद मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पटना के लिए - 9771449971, दानापुर के लिए - 8905697493, एआरए के लिए - 8306182542 और सीओएमएल सीएनएल के लिए 7759070004। नई दिल्ली- 01123341074,9717631960, आनंद विहार- 9717632791, COMM/CNL DLI DIVISION- 9717633779, प्रयागराज- 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149, फतेहपुर- 05180-222026, 05180-222025, 05180 -222436, कानपुर- 0512-2323016, 0512-2323018, 0512-2323015, इटावा- 7525001249, टुंडला- 05612-220338, 05612-220339, 05612-220337, अलीगढ़- 0571-2409348

थम गया ट्रेनों का पहिया

नई दिल्ली से कामख्या को जा रही डाउन 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार की रात 9:53 बजे डिरेल होने से पटना डीडीयू रेल खंड पर ट्रेनों का पहिया थम गया। हादसे में 5 बोगी पटरी से उतर गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बक्सर से डीडीयू तक डाउन लाइन में ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हो गई।

घटनास्थल के लिए अश्विनी चौबे रवाना

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत कर हादसे की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पटना से भागलपुर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नवगछिया से रघुनाथपुर बक्सर के लिए लौट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रेलवे के हाजीपुर जोन के जीएम, डीआरएम दानापुर जोन से बातचीत कर हादसा स्थल की जानकारी ली।


from https://ift.tt/EjTP9yo

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages