रूसी सेना यूक्रेन पर जम कर बरसाए गोले, अंधेरे में पहुंचे कई शहर, मोमबत्ती के उजाले में रहने को मजबूर हुए लोग - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, November 6, 2022

रूसी सेना यूक्रेन पर जम कर बरसाए गोले, अंधेरे में पहुंचे कई शहर, मोमबत्ती के उजाले में रहने को मजबूर हुए लोग

कीव: यूक्रेन के सरकारी बिजली ऑपरेटर ने शनिवार को ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूस के भीषण हमलों के बाद कीव और सात अन्य क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिजली आपूर्ति रोकने की घोषणा की। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है, जब रूसी सेना ने मिसाइल और ड्रोन के साथ यूक्रेन के शहरों और गांवों पर बमबारी जारी रखी है, जिससे बिजली संयंत्रों, पानी की आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। रूस ने इस बात से इनकार किया है कि यूक्रेन में इस्तेमाल किए गए ड्रोन ईरान से आए थे। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने पहली बार शनिवार को आक्रमण से पहले मॉस्को को ‘‘सीमित संख्या में’’ ड्रोन की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की। विदेश मंत्री ने दावा किया कि ईरान को यह नहीं पता कि यूक्रेन के खिलाफ उसके ड्रोन का इस्तेमाल किया गया या नहीं। उन्होंने संघर्ष को रोकने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता को दोहराया। यूक्रेन की हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के एकमात्र ऑपरेटर यूक्रेनर्गो ने शनिवार को एक ऑनलाइन बयान में कहा कि राजधानी और विस्तारित कीव क्षेत्र के साथ-साथ इसके आसपास के कई इलाकों चेर्निहाइव, चर्कासी, जाइटॉमिर, सूमी, पोल्तावा और खारकीव में बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। छह घंटे से ज्यादा होगी बिजली आपूर्ति बयान में कहा गया है कि ‘‘उपभोक्ताओं के कुछ समूहों’’ के लिए रोजाना ‘‘प्रत्येक क्षेत्र के लिए वितरण नेटवर्क के ऑपरेटर द्वारा तैयार एक विशेष कार्यक्रम के अनुसार’’ बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। बिजली आपूर्ति प्रत्येक दिन छह और अधिक घंटे तक रोकने की संभावना है। यूक्रेन बिजली कटौती और पानी की आपूर्ति में व्यवधान से जूझ रहा है क्योंकि रूस सैन्य बलों ने पिछले महीने देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए थे। इस बीच, यूक्रेन के कई क्षेत्रों में रूसी गोलाबारी शनिवार तड़के जारी रही। निप्रॉपेतोस के गवर्नर वैलेंटाइन रेजिनचेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि निकोपोल शहर में रात भर लगभग 40 गोले दागे गए। रूसी सेना ने भारी तोपखाने से शहर और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाया। रूसी सेना पर अपहरण का आरोप दक्षिण में, मायकोलाइव के गवर्नर विटाली किम ने टेलीग्राम पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गोलाबारी से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। रूसी सेना ने दक्षिण-पूर्वी जापोरिज्जिया क्षेत्र में भी मिसाइल दागीं। इस क्षेत्र के बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा है। पूर्व में दोनेत्सक क्षेत्र में बाखमुट, अदिवका और पोर्कोवस्क समेत आठ शहरों और गांवों पर बमबारी की गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में नौ यूक्रेनी क्षेत्रों में रूसी गोलाबारी से कम से कम तीन नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। इन हमलों में ड्रोन, मिसाइल और भारी तोपखाने का इस्तेमाल किया गया। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक रूस के कब्जे वाले खेरसॉन क्षेत्र में रूसी सेना ने एक स्थानीय नागरिक का अपहरण कर लिया।


from https://ift.tt/zK59h3t

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages