सुनक कैबिनेट का ऐलान, ब्रेवरमैन की वापसी, जेरेमी हंट बने रहेंगे वित्त मंत्री, जानें किसे कौन सा पद? - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 26, 2022

सुनक कैबिनेट का ऐलान, ब्रेवरमैन की वापसी, जेरेमी हंट बने रहेंगे वित्त मंत्री, जानें किसे कौन सा पद?

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण नियुक्तियों के साथ अपनी शीर्ष टीम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। सुनक ने देश में आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए लिज ट्रस नीत सरकार में हाल में वित्त मंत्री बनाए गए जेरेमी हंट को पद पर बरकरार रखने का फैसला किया है। वहीं, सुनक के वफादार नहीं होने के बावजूद विदेश मंत्री के रूप में जेम्स क्लीवरली भी अपने पद पर बने रहेंगे। सबसे बड़ी नियुक्ति चंद दिनों पहले गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने वाली सुएला ब्रेवरमैन की है। सुएला ने प्रवासी मुद्दे को लेकर भारतीयों के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। डोमिनिक रॉब उप प्रधानमंत्री बनें सुनक ने बेन वालेस रक्षा मंत्री पद पर बरकार रखा है। वहीं, जेम्स क्लेवरी की विदेश मंत्री पद पर फिर से नियुक्ति की गई है। उन्होंने सिमोन हॉर्ट को कंजर्वेटिव पार्टी का चिफ व्हिप नियुक्त किया है। सुनक कैबिनेट में सबसे वरिष्ठ नियुक्ति डोमिनिक रॉब की है। उन्हें उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री का पद दिया गया है। डोमिनिक रॉब पहले भी ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं। नदीम जहावी बिना पोर्टफोलियो के कैबिनेट मंत्री बने रहेंगे। ग्रांट शॉप्स को ब्रिटेन का व्यापार मंत्री बनाया गया है। ऋषि सुनक कैबिनेट को जानें
नेता का नाम कैबिनेट में पद
डोमिनिक रॉब उप प्रधानमंत्री, न्याय मंत्री
जेरेमी हंट वित्त मंत्री
बेन वालेस रक्षा मंत्री
जेम्स क्लेवरी विदेश मंत्री
ग्रांट शॉप्स व्यवसाय मंत्री
सिमोन हॉर्ट कंजर्वेटिव पार्टी के चिफ व्हिप
हीटन-हैरिस उत्तरी आयरलैंड के राज्य सचिव
मिशेल डोनेलन राज्य मंत्री (संस्कृति, मीडिया और खेल)
केमी बडेनोच अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री
माइकल गोव लेवलिंग अप मंत्री
डेविड डेविस वेल्स के राज्य मंत्री
लिज ट्रस कैबिनेट के नई मंत्रियों की वापसी पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने जेरेमी हंट को इस महीने की शुरुआत में देश का वित्त मंत्री नियुक्त किया था। हट ने ट्रस द्वारा करों में कटौती से संबंधित मिनी बजट के को पलट दिया था। वह सुनक के सहयोगी रहे हैं और ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि वह अपने पद पर बने रहेंगे। जेरेमी हंट ने वित्त मंत्री के रूप में बरकरार रखे जाने के बाद ट्वीट किया, ‘‘यह कठिन होने जा रहा है। लेकिन, कमजोर तबके के लोगों के अलावा लोगों की नौकरियों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता होगी, जब हम स्थिरता, आत्मविश्वास और दीर्घकालिक विकास को बहाल करने के लिए काम करेंगे।


from https://ift.tt/IiewN0t

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages