तो पश्चिम के सैटेलाइट्स को भी बनाएंगे निशाना... रूस की धमकी से अंतरिक्ष तक पहुंचा यूक्रेन युद्ध - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 28, 2022

तो पश्चिम के सैटेलाइट्स को भी बनाएंगे निशाना... रूस की धमकी से अंतरिक्ष तक पहुंचा यूक्रेन युद्ध

मॉस्को: रूस ने सैटेलाइट के जरिए यूक्रेन की मदद करने पर पश्चिमी देशों को सख्त चेतावनी दी है। रूसी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के कॉमर्शियल सैटेलाइट यूक्रेन युद्ध में शामिल होते हैं, तो वे रूस के लिए वैध लक्ष्य हो सकते हैं। दरअसल, अमेरिकी और पश्चिमी देशों के सैटेलाइट यूक्रेन को रूसी फौज की ग्राउंड लोकेशन और दूसरी खुफिया जानकारियां शेयर कर रहे हैं। इस कारण रूसी सेना को यूक्रेन में भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है। रूस के पास एंटी सैटेलाइट हथियारों का जखीरा है, जो अंतरिक्ष में किसी भी उपग्रह को पलक झपकते ही नष्ट कर सकता है। रूस ने अपनी इस क्षमता का कई बार प्रदर्शन भी किया है। रूस ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका को घेरा रूसी विदेश मंत्रालय के अप्रसार और हथियार नियंत्रण विभाग के उप निदेशक कोन्स्टेंटिन वोरोत्सोव ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी प्रभुत्व को लागू करने के लिए अंतरिक्ष का उपयोग करने की कोशिश कर रहे थे। नोट्स से पढ़ते हुए वोरोत्सोव ने कहा कि यूक्रेन युद्ध में पश्चिमी उपग्रहों का उपयोग एक अत्यंत खतरनाक प्रवृत्ति है। उन्होंने वोरोत्सोव ने संयुक्त राष्ट्र की पहली समिति को बताया कि अगर ऐसा होता है तो ये कॉमर्शियल सैटेलाइट जवाबी हमले के लिए एक वैध लक्ष्य हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने के लिए ऐसे उपग्रहों का पश्चिम का उपयोग उकसाने वाली कार्रवाई मानी जाएगी। रूसी अधिकारी ने किसी अमेरिकी कंपनी का नहीं लिया नाम संयुक्त राष्ट्र में वोरोत्सोव ने कहा कि हम अमेरिका और उसके सहयोगियों के जरिए सशस्त्र संघर्ष में वाणिज्यिक सहित नागरिक सैटेलाइट्स के इस्तेमाल का कड़ा विरोध करते हैं। वोरोत्सोव ने किसी विशिष्ट उपग्रह कंपनियों का उल्लेख नहीं किया, हालांकि एलन मस्क ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स यूक्रेन में अपनी स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस को अच्छे कामों की आवश्यकता का हवाला देते हुए जारी रखेगी।


from https://ift.tt/sIRC1cB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages