संघ झूठ बोलने की फैक्ट्री... BJP का हर नेता जुमलेबाज, खूब बरसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी - CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

CC News,Top Hindi News,Hindi News Live,Breaking News, Latest News,aajtak news, Zee News, NBT

भारत, पाकिस्तान और चीन सहित दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें,News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें,हिंदी न्यूज़ लाइव,Hindi News - Aaj Tak Live TV shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 26, 2022

संघ झूठ बोलने की फैक्ट्री... BJP का हर नेता जुमलेबाज, खूब बरसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी

जालौन: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का 22 अक्टूबर को उनके गृह जनपद जालौन में आगमन हुआ था। दिवाली के ठीक बाद उनका स्वागत समारोह रखा गया। जहां 25 अक्टूबर को उरई नगर के बजरिया इलाके में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। वहीं, बीजेपी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी नेता जुमलेबाजी करते हैं। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे थे। यहां पर 22 अक्टूबर को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां पर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया था। 24 अक्टूबर को दिवाली के ठीक बाद मंगलवार के दिन उरई नगर के बजरिया इलाके में मुस्लिम बस्ती में स्वागत कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान तमाम लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का आवाहन किया। मुस्लिमों के हितेषी है कांग्रेस पार्टी-खाबरी यूपी कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मीडिया को बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है जो बीजेपी का सामना कर रही है। इस पार्टी में हर वर्ग के लोगों का सम्मान रखा गया है लेकिन बीजेपी पार्टी मुस्लिमों के नाम पर दंगा भड़काने का काम कर रही है। बीजेपी पार्टी झूठ बेचकर लोगों के साथ धोखा कर रही है। कांग्रेस सरकार की बनाई हुई हर चीज को बीजेपी सरकार बेचना पर तुली हुई है। राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं वहीं विपक्ष देश को जाति और धर्म के नाम पर तोड़ने का काम कर रही हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी हिंदू हो या मुस्लिम सभी की हितेषी है। 'अंग्रेजों का साथ देने वाला संघ, झूठ की फैक्ट्री है' बृजलाल खाबरी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि संघ आजादी की लड़ाई के समय कहां था बल्कि यही संघ अंग्रेजों का सहयोग कर रहा था अंग्रेजों का साथ देने वाला संघ अब गांधी परिवार पर आरोप लगा रहा है बीजेपी के सभी नेता जुमलेबाज हैं और संघ झूठ बोलने की फैक्ट्री है यहां पर सिखाया जाता है कि कैसे झूठ को सच बताना है। उन्होंने 2014 में हर परिवार को 14 लाख रुपये देने और 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था जो हवा हवाई निकला जो सरकार निजीकरण के नाम पर बेच रही है वो कांग्रेस के कार्यकाल में बनाया गया था। रिपोर्ट- विशाल वर्मा


from https://ift.tt/50XKH4A

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages